ऊंटों के जरिए शराब की तस्करी, 5 गिरफ्तार

Spread the love

दक्षिण जिले के पुलिस उपायुक्त अंकित चाैहान ने शुक्रवार काे प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस को सूचना मिला थी कि शराब माफिया अब गाड़ियों से नहीं बल्कि जंगल रास्तों और ऊंटों का इस्तेमाल कर दिल्ली में शराब पहुंचा रहे हैं। इंस्पेक्टर उमेश यादव की टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही ऊंटों पर सवार आरोपित पहुंचे, घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया। ऊंटों की पीठ पर बंधी पेटियों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि बढ़ी हुई चौकसी और पुलिस नाकाबंदी से बचने के लिए उन्होंने ऊंटों और कच्चे रास्तों का सहारा लिया। उनका अंदाजा था कि जंगल में धीरे-धीरे चलते ऊंट पुलिस की नजरों से बच जाएंगे। गिरफ्तार आरोपितों में से कई पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने ऊंटों को पशु कल्याण संस्थाओं को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

—–