देहरादून, 1 दिसंबर । पं.दीन दयाल मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के 27 तीर्थयात्रियों का पहला दल सोमवार को जनपद देहरादून से जागेश्वर धाम अल्मोड़ा के लिए रवाना हुआ। साेमवार काे मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने गढ़वाल मंडल विकास निगम के द्रोणागिर होटल से तीर्थयात्रियों के एक दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तीर्थयात्रियों का यह दल पहले दिन सोमवार को भीमताल में प्रवास करेगा। दूसरे दिन जागेश्वर धाम और तीसरे दिन वापस भीमताल में प्रवास करने के बाद 4 दिसंबर,2025 को देहरादून पहुंचेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बुजुर्ग की सुरक्षित यात्रा की मंगल कामना की। इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
पं.दीन दयाल तीर्थाटन योजना के तहत पहला जत्था जागेश्वर धाम रवाना
