गुरुग्राम में टोल फीस मांगने पर फायरिंग, VIDEO:टोलकर्मी ने समझाया तो बूथ पर 2 गोली दागी, स्कॉर्पियो की टक्कर से बैरियर तोड़ भागे

Spread the love

हरियाणा के गुरुग्राम में टोल बैरियर न खोलने पर स्कॉर्पियों सवार युवक ने बूथ पर फायरिंग कर दी। आरोप है कि ब्लैक स्कॉर्पियों में सवार युवक बूथ के पास पहुंचते ही बैरियर खोलने के लिए कहने लगा। जैसे ही टोल कर्मचारियों ने युवक को टोल फीस देने के लिए कहा, उसने गाड़ी से पिस्टल निकाल ली। इसके बाद एक फायर कर दिया। इस दौरान गाड़ी के पास खडे़ टोलकर्मियों ने गाड़ी के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। इसके कुछ युवक ने गुस्से में बूथ की ओर पिस्टल कर एक और फायर कर दिया। इसके बाद आरोपी बैरियर तोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी ने आरोपी का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। 2 पॉइंट में पढ़िए युवक ने फायर क्यों किया… अब पढ़िए सामने आई वीडियो में क्या दिख रहा… पुलिस ने काफी दूर तक पीछा किया
फायरिंग के बाद टोल प्रबंधन ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके घटना की जानकारी दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों की स्कॉर्पियो का पीछा किया। लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। टोल प्रबंधन की तरफ से भौंडसी थाने में शिकायत दी गई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।