करनाल में रेस्टोरेंट बंद होने के बाद फायरिंग:एक महीने पहले ही खोला, दो खोल बरामद; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Spread the love

करनाल जिले के असंध-कैथल रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर बीती रात अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। घटना रेस्टोरेंट बंद होने के बाद की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और पुलिस को अभी तक कोई लिखित शिकायत भी नहीं मिली है। एक महीने पहले ही खोला था रेस्टोरेंट पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, असंध के कुलदीप सिंह ने करीब एक महीने पहले ही कैथल रोड पर अपना रेस्टोरेंट शुरू किया था। बीती रात वह रोजाना की तरह रेस्टोरेंट बंद करके घर चले गए थे, उनके जाने के बाद किसी अज्ञात शख्स ने वहां आकर फायरिंग की और मौके से फरार हो गया। रंजिश या फिरौती, हर एंगल से जांच पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर यह साफ नहीं हो पाया है कि फायरिंग के पीछे कोई पुरानी रंजिश है या फिर किसी प्रकार की फिरौती की मांग से जुड़ा मामला है। दोनों ही संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस असंध थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 10 बजे के बाद की है। मौके से गोली के दो खोल बरामद हुए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पुलिस के अनुसार अभी तक मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अपनी ओर से जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।