पानीपत में हिस्ट्रीशीटर के ऑफिस पर फायरिंग:2 बदमाशों ने चलाई गोलियां, ₹10 लाख की मांगी फिरौती, लिखा- हम बवाना गैंग से है

Spread the love

हरियाणा के पानीपत शहर की देसराज कॉलोनी में एक हिस्ट्रीशीटर के कार्यालय के बाहर 2 नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की। बदमाशों ने सरेआम गोलियां चलाकर फिरौती संबंधित एक चिट्‌ठी भी कार्यालय पर फेंकी। जिसमें उन्होंने 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है। बदमाशों ने फिरौती न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। ये पूरी वारदात क्षेत्र में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बदमाशों ने चिट्‌ठी में लिखा… 10 लाख की फिरौती दस दिन में चाहिए। नहीं तो तुझे जान से मार देंगे। अपना हिसाब लगा ले। हम नीरज बवाना गैंग से हैं। पैसे कहां देने हैं, हम बता देंगे। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…