टीम इंडिया ने अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया। इंडिया के मैच जीतते ही पूरे यूपी में जमकर आतिशबाजी की गई। काशी और आगरा में तो दिवाली मनाई गई। आगरा में फैंस ने तिरंगा लहराकर जश्न मनाया, साथ ही डांस भी किया। पूरे मैच के दौरान फैंस का जोश हाई रहा। क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लखनऊ में प्रोजेक्टर पर, तो मेरठ-काशी में सिनेमाहॉलों में मैच दिखाया गया। वहीं, पूर्वांचल में मैच के दौरान बिजली न काटने के निर्देश दिए गए थे। आदेश में कहा गया था कि मैच के दौरान कहीं भी बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए। जिससे लोग बिना किसी परेशानी के मैच देख सकें। इससे पहले टीम इंडिया को विश्व विजेता बनाने के लिए यूपी के मंदिरों में हवन-पूजन किया गया। अयोध्या में श्रद्धालुओं ने जाप और प्रार्थना की। काशी में गंगा घाटों पर तिरंगा लहराकर आरती की। कानपुर के तुलसी नगर, काकादेव में क्रिकेट फैंस ने विशेष पूजा की। तस्वीरें देखिए- टी-20 के जश्न से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
इंडिया के T-20 वर्ल्ड कप जीतते ही यूपी में आतिशबाजी:आगरा-काशी में मनी दिवाली, लोगों ने ढोल-नगाड़ों पर किया डांस; तिरंगा लहराया
