गुरुग्राम के सेक्टर-28 में मकान में लगी आग:रेस्क्यू टीम ने 4 लोग सुरक्षित बचाए, फायर टीमें बुझाने में जुटी

Spread the love

गुरुग्राम के सेक्टर-28 में एक इमारत में भीषण आग लग गई। जिसके चलते चार लोग इमारत में फंस गए। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, अग्निशमन विभाग और हरियाणा स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीमों के प्रयासों से चार फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी भी व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं। आग पर काबू पाया जा रहा है। डीसीपी कर रहे रेस्क्यू की निगरानी सिविल डिफेंस अधिकारी मोहित शर्मा ने बताया कि डीसीपी ईस्ट की अगुवाई में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम, होमगार्ड और फायर ब्रिगेड के जाबांज जवानों ने बहादुरी दिखाते हुए चार लोगों को बचा लिया। त्वरित प्रतिक्रिया और टीमवर्क के कारण बड़ा हादसा टल गया। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…