रेवाड़ी जिले के राजेश पालयट चौक पर बुधवार सुबह जेप्टो के ग्रोसरी स्टोर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी फायर बिग्रेड की सात गाड़ियों ने करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया। सुबह करीब 11 बजे तक स्टोर से धुआं निकल रहा था। स्टोर पर कार्यरत सुरक्षा कर्मियों ने मीडिया को कवरेज से रोकने का प्रयास किया। सूचना के बाद माडल टाउन थाना पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शी बोले- सुबह तीन बजे लगी आग स्टोर के पास रहने वालों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब तीन बजे जब उठे तो स्टोर से धुंआ निकलते देखा। इसके बाद अचानक फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां पहुंची। इसके बाद तीन गाड़ी और पहुंची तथा एक गाड़ी अंत में आई। सुबह करीब साढ़े सात बजे तक आग बुझाने का सिलसिला चलता रहा। पास में पेट्रोप पंप, बड़ा हादसा टला आउटर सरकुलर रोड पर रेजांगला पार्क के पास बने स्टोर के बगल में पेट्रोल पंप और दुकानें बनी हुई है। संयोग से आग की लपटे पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंच पाई। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। स्टोर के साइड में गली के दूसरी तरफ कई मकान बने हुए हैं। दीवार तोड़कर पाया आग पर काबू फायरबिग्रेड कर्मियों ने स्टोर में लगी आग पर काबू पाने के लिए साइड में बनी दीवार और छत की टीन शैड तोड़ना पड़ा। स्टोर के पीछे हिस्से से बुधवार दोहपर करीब 11 बजे भी स्टोर में पड़े सामान से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। आग की पलटों ने लगभग पूरे स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया।
मीडिया को स्टोर कर्मियों ने रोका आग लगने की सूचना के बाद स्टोर कर्मचारियों ने मीडिया कर्मियों को रोकने का प्रयास किया। स्टोर कर्मचारियों ने कहा कि मैनेजमेंट ने उन्हें किसी को भी वीडियो और फोटो नहीं बनाने देने के आदेश दिए हुए है। इसी बात का हवाला देकर स्टोर कर्मियों ने मीडिया को रोकने का प्रयास किया।
डेढ़ साल में दूसरी बार लगी आग स्टोर के एक पूर्व सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले यह स्टोर खुला था। स्टोर में सुबह करीब एक साल पहले भी आग लगी थी। उस समय मैं ड्यूटी पर था। मैन आक्सीजन के छह सिलेंडर खोलकर आग पर काबू पाया था। स्टोर में आग लगने का यह दूसरा हादसा है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मैनेजर और मालिक ने बनाई दूरी आग लगने के कारणों की जानकारी लेने के लिए स्टोर के मैनेजर और मालिक ने दूरी बना ली। मौके पर मौजूद स्टोर कर्मचारियों ने कहा कि इस समय मैनेजर और मालिक मौके पर नहीं है। जब उसने फोन नंबर मांगा गया तो उन्होंने नंबर देने से भी इंकार कर दिया।
रेवाड़ी में जेप्टो ग्रोसरी स्टोर में लगी आग:लोगों ने उठता देखा धुआं, नजदीक में था पेट्रोल पंप; दीवार तोड़कर पाया काबू
