पानीपत शहर के विकास नगर क्षेत्र में एक घर में अचानक से आग लग गई। बाइक से शुरू हुई आग की लपटों ने कुछ ही देर में पूरे घर को चपेट में ले लिया। इस दौरान कमरे में सो रही महिला और मासूम बच्चा धुएं में दम घुटने से बेहोश हो गए। पड़ासियों की मदद से उनको बाहर निकाला गया। घर में भतीजा-भतीजी की शादी की तैयारी चल रही थी। शादी के लिए जुटाया गया सामान भी आग में जल गया, जिससे शादी की खुशियां फुर्र हो गई। जानकारी अनुसार, विकास नगर में आग की ये घटना जयपाल के मकान पर हुई है। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और उपलब्ध संसाधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी थी। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका, लेकिन तब तक घर का ढांचा ही शेष बचा था। सिलसिलेवार ढ़ंग से जानें कैसे लगी घर मे आग बाइक की टंकी फुल करा कर खड़ी की: जयपाल ने बताया कि गैस की तरह पेट्रोल की भी किल्लत न हो जाए, इसके लिए एहतियात के तौर पर अपने बेटे को बाइक की टंकी फुल कराने भेजा था। बेटा पेट्रोल डलवाकर लौटा और बाइक को घर के अंदर साइड स्टैंड पर खड़ा कर दिया। बाइक से भड़की आग: परिजनों ने बताया कि बाइक का इंजन और साइलेंसर काफी गर्म था। इसी दौरान टंकी से पेट्रोल का रिसाव शुरू हो गया। जैसे ही पेट्रोल गर्म इंजन पर गिरा, उसने तुरंत आग पकड़ ली। आग ने पूरे घर को चपेट में लिया: आग से बाइक कुछ ही देर में पूरी तरह से जल गई। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी ऊंची उठीं कि पूरे घर में धुआं और आग फैल गई। बाहर निकलने का रास्ता लगभग बंद हो गया। आग ने घर में रखे सामान को भी चपेट में ले लिया। मां-बेटा कमरे में फंसे: घर में आग लगने के समय जयपाल की पुत्रवधू और पोता एक कमरे में सो रहे थे। आग और दमघोंटू धुएं के कारण वे कमरे में ही फंस गए। परिवार ने उन्हें बचाने के लिए खूब आवाजें दीं, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बाद में उनको बाहर निकाला, तब तक वे बहोशी की हालत में थे। काफी देर बाद उनको होश आया। पड़ोसियों ने दिखाई एकजुटता जयपाल के मकान में आग लगने के बाद पड़ोसी तुरंत ही पहुंच गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और साथ ही बाल्टियों से पानी डाल कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग बुझाने में कई घंटे लगे। तब तक अधिकतर सामान जल चुका था। घर में चल रही थी शादी की तैयारी जयपाल के परिवार के घर में जल्द ही भतीजे और भतीजी की शादी होने वाली थी। इस उत्सव के लिए परिवार ने कड़ी मेहनत की कमाई से भारी खरीदारी की थी। घर की महिला सदस्य ने रोते हुए बताया कि सारा अरमान जलकर राख हो गया है। आग से घर में लाखों रुपए के नुकसान की बात कही गई है…
पानीपत में शादी वाले घर में लगी आग, सामान जला:कमरे में फंसी महिला-मासूम दम घुटने से बेहोश; बाइक से रिसा था पेट्रोल
