फरीदाबाद के डबुआ में दुकान में लगी आग:प्लास्टिक का सामान जलकर खाक; फायर ब्रिगेड ने शटर तोड़कर पाया काबू

Spread the love

फरीदाबाद शहर के डबुआ इलाके में 27 फिट रोड़ पर एक दुकान में रात को आग लग गई। दुकान के अदंर प्लास्टिक का सामान रखा हुआ था। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और शटर तोड़कर आग पर काबू पा लिया। हांलाकि हादसे में किसी प्रकार की कोई जन हानि नही हुई है। शाट सर्किट बताया जा रहा कारण फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के मुताबिक पहली नजर में शार्ट सर्किट से आग लगने का कारण माना जा रहा है। डबुआ कालोनी के रहने वाले लोकेश ने बताया कि दुकान के अंदर उन्होंने प्लास्टिक के कट्‌टे रखे हुए थे। दुकान को वो कबाड़ के गोदाम की तरह इस्तेमाल करते थे। दुकान को केवल सामान निकालने और रखने के लिए ही खोला जाता था। दुकानदारों ने की शटर खोलने की कोशिश लोकेश ने बताया कि उनको कॉल से माध्यम से सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। जब वह मौके पर पहुंचे, तो दुकान का शटर बंद था, लेकिन दुकान के अंदर सामान जल रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने दुकान का शटर खोलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन शटर नही खुल सका। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बिना देरी किए कड़ी मशक्कत से आग को बुझाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।