हिसार में रेलवे के बिजली घर के पास शुक्रवार शाम को अचानक आग लग गई। यह आग वहां पड़ी रबर की पाइपों में भड़की। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। सूचना पर रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। आग के चलते करीब आधे घंटे रेलवे की बिजली सप्लाई भी बंद रखी गई। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….
हिसार में रेलवे बिजली घर के पास आग:रबर की पाइपों में भड़की, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची
