फतेहाबाद नगर परिषद के CSI व फर्म पर FIR दर्ज:टेंडर शर्तों के खिलाफ 17.20 लाख रुपए का भुगतान; पेनल्टी बचाई, बिल पास कराए

Spread the love

फतेहाबाद नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक (सीएसआई) सतपाल सैनी और मैसर्ज राधा कृष्ण कॉ-ऑपरेटिव लेबर सोसायटी लिमिटेड फर्म के खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि टेंडर की शर्तों की अनदेखी कर करीब 17 लाख 20 हजार रुपए भुगतान किया गया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के एक्सईएन अंकित लोहान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सीएसआई और फर्म दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5) और 318(4) के तहत केस दर्ज किया गया है। पेनल्टी भी कम लगाई गई पुलिस को दी शिकायत में एक्सईएन अंकित लोहान ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद में वेंडर को टेंडर में निर्धारित लिखित मापदंडों की अवहेलना करते हुए भुगतान किया गया है। साथ ही नियमानुसार लगाई जाने वाली पेनल्टी भी कम लगाई गई, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग और अनियमितता का मामला बनता है। ऐसा करके अधिकारी ने सरकारी खजाने को भी चूना लगाने का काम किया है। साथ ही फर्म को अनुचित रूप से फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई है। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाली फर्म पर भी केस राधा कृष्ण सोसायटी को पांच साल के लिए शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए टेंडर दिया गया है। फर्म ने शुरुआत में नियमों का पालन नहीं किया। घरों के बाहर लगी डिवाइस के जरिए स्कैन करके डेटा उपलब्ध करवाना था। सबसे पहले घरों के बाहर पर्याप्त स्कैनर नहीं लगे। फर्म के पास पूरे संसाधन भी नहीं थे। शुरुआत के 60 दिनों का बिल गलत तरीके से पास करवाया गया है। इसमें पेनल्टी लगाकर कटौती करनी चाहिए थी। मगर सीएसआई को पेनल्टी लगानी चाहिए थी। मगर नाममात्र पेनल्टी लगाकर खानापूर्ति कर दी। स्वच्छ भारत मिशन डायरेक्टर व एक्सईएन ने की जांच स्वच्छ भारत मिशन के डायरेक्टर और मुख्यालय के एक्सईएन अंकित लोहान ने मामले की जांच की। उन्होंने जांच में गड़बड़ियां पाई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। सिटी थाना पुलिस ने बुधवार रात 10 बजे बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। विभागीय स्तर पर मची खलबली मामला उजागर होने के बाद शहरी स्थानीय निकाय विभाग में भी हलचल मच गई है। सूत्रों के अनुसार, विभागीय स्तर पर भी पूरे प्रकरण की जांच कराई जा सकती है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दस्तावेजों की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।