मप्रः शिवपुरी नगरपालिका के निलंबित उपयंत्री एवं सहायक यंत्री पर एफआईआर

Spread the love

कोतवाली पुलिस ने गत दिवस पटवारी रवि प्रकाश लोधी की शिकायत पर नगरपालिका के उपयंत्री जितेंद्र परिहार, सहायक यंत्री सतीश निगम और ठेकेदार अर्पित शर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एडीएम शिवपुरी और नगरपालिका सीएमओ की टीमों से भौतिक सत्यापन कराया गया। टीम द्वारा वार्ड क्रमांक 01, 07, 17, 31, 36 व 39 में जाकर जांच की तो यह पाया गया कि 16 लाख 13 हजार 906 रुपए का गिट्टी-डस्ट मटेरियल कम पाया गया। इससे यह स्पष्ट हो गया कि ठेकेदार द्वारा यह मटेरियल नहीं डलवाया गया। उपयंत्री जितेंद्र परिहार और सहायक यंत्री सतीश निगम की मिलीभगत से बिना काम का भुगतान ले लिया गया। इस पर शासन ने गंभीरता से निर्णय लेते हुए कार्रवाई की।