फाइनेंसरों ने हिमाचली युवक को नंगा कर पीटा:यमुनानगर में पीड़ित बोला- ऑफिस में बुलाकर दबोचा, हाथ-पैरों पर लोहे के तार मारे

Spread the love

हरियाणा के यमुनानगर में फाइनेंसरों ने हिमाचल के युवक को नंगा कर पिटाई की। उसके हाथ-पैरों पर जमकर लोहे के तार बरसाए। चोट के कारण उसका शरीर भी नीला पड़ गया। पीड़ित का आरोप है कि फाइनेंसरों ने शराब के नशे में उसके डॉक्यूमेंट भी छीन लिए। यहीं नहीं, एक फाइनेंसर के भाई ने उसका एटीएम कार्ड लेकर उसके अकाउंट से 95 हजार रुपए भी निकाल लिए। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने ऑफिस बुलाया, वहां 8 लोगों ने उस पर हमला किया, जिससे उसे कई गंभीर चोटें आईं। लोन के रुपए लौटाने के बाद भी जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… पीड़ित के शरीर पर चोट के 2 PHOTOS… लोहे के तार से पीटा
फरवरी 2025 में साहिल को अपने ऑफिस में बुलाकर शराब के नशे में नंगा कर पीटा। लोहे के तार से भी हमला किया। साथ ही आरोपियों ने उससे 2 लाख रुपए की डिमांड भी की। जबकि, वह पहले ही ब्याज सहित 3 लाख 26 हजार रुपए फाइनेंसर को दे चुका है। इसके बाद फाइनेंसर ने अपने साथियों के साथ मिलकर 31 दिसंबर 2025 को उसके घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की। जांच अधिकारी बोले- 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया
फर्कपुर थाने से जांच अधिकारी जगतार सिंह ने बताया कि साहिल सोनी की शिकायत पर फाइनेंस कंपनी से जुड़े श्याम सुंदर उर्फ बॉबी, विपिन कुमार, किस्मत, लक्की, सन्नी, तारा सिंह, राकेश ठाकुर और विशांक गुप्ता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। युवक रेलवे वर्कशॉप में क्रेन चलाने का काम करता है।