रेवाड़ी कोर्ट में वकीलों में जमकर चले लात-घूंसे, VIDEO:दुर्घटना बीमा क्लेम के कमीशन पर तकरार; दो एडवोकेट का लगा वकालतनामा

Spread the love

रेवाड़ी कोर्ट परिसर में दो वकील आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे और जूते चले। घटना की वजह एक दुर्घटना मामले में मिले मुआवजे के कमीशन बताया जा रहा है। मंगलवार को वकीलों के बीच कोर्ट में चले लात-घूसों का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि बार एसोसिएशन ने फिलहाल इस पर कुछ भी बोलने से बच रही है। जाने क्या था पूरा मामला जानकारी के अनुसार कोर्ट ने एक दुर्घटना मामले के केस में 30 लाख रुपए मुआवजा देने के आदेश दिए थे। पहले इस मामले में एक दूसरे वकील का वकालत नामा था। इसी मामले में बाद में एक दूसरे वकील का वकालत नाम दे दिया गया। मुआवजा राशि के कमीशन को लेकर दोनों पक्षों में हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। तीन लाख रुपए कमीशन
बताया जा रहा है कि कोर्ट का फैसला आने के बाद मुआवजा राशि से तीन लाख रुपए कमीशन मिलना था। वकालत नामा देने वाले दोनों पक्ष कमीशन राशि पर अपना दावा कर रहे थे। जब इसे लेकर दोनों पक्षों ने बातचीत की तो इस पर बहस हो गई। बहर बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लात घूसे और जूतों से हमला करना शुरू कर दिया। छोटा सा विवाद, निपटा दिया था रेवाड़ी बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र ने कहा कि झगड़ा जैसी कोई बात नहीं है। दो वकीलों के बीच कुछ गलतफहमी थी। जिसे लेकर मामूली विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को बैठाकर कल ही मामला निपटा दिया था। अब दोनों के बीच ऐसी कोई बात नहीं है। कुछ लोगों ने उसकी वीडियो बनाकर डाल दी होगी। ऐसी छोटी मोटी बातों को तवज्जो देना ठीक नहीं है।