सौंफ, धनिया, गुलकंद…ये आयुर्वेदिक नुस्खा AC से भी ज्यादा ठंडा, चिलचिलाती गर्मी भी लगेगी कूल

Spread the love

Summer Remedy : गर्मी बढ़ने लगी है. तापमान जब 45 डिग्री के पार पहुंच जाता है, तब AC, कूलर और ठंडी ड्रिंक्स ही सहारा बनते हैं, लेकिन कुछ समय बाद शरीर फिर से गर्मी महसूस करने लगता है. ऋषिकेश के आयुष चिकित्सक डॉ. राजकुमार बताते हैं कि शरीर की असली ठंडक बाहर से नहीं बल्कि अंदर से आती है. सौंफ, धनिया और गुलकंद से बना यह देसी ड्रिंक बेहद फायदेमंद है. यह शरीर के लिए नेचुरल कूलेंट की तरह काम करता है. सौंफ का सेवन शरीर को शांत रखता है. धनिया शरीर में जमा अतिरिक्त गर्मी को संतुलित करता है. गुलकंद एनर्जी बनाए रखता है.