उज्जैनः महिला तस्कर पकड़ाई, एक किलो से अधिक गांजा जब्त

Spread the love

नीलगंगा थाना की एसआई कविता मंडलोई ने गुरुवार को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि छुमछुम बाबा की दरगाह के पास एक महिला अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर उसे बेचने के लिए खड़ी है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम गोरी पिता दशरथ बोरासी 32 वर्ष निवासी शांति नगर बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो एक झोले में एक किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।