हांसी में पांच बच्चों के पिता ने किया सुसाइड:नशे में पत्नी-बेटे को घर से निकाला; कमरे में लगाया फंदा, ड्राइवरी करता था

Spread the love

हरियाणा के हांसी शहर की पीर बाबा कॉलोनी में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के निवासी अमीउदीन अनवर के रूप में हुई है, जो दिल्ली में ड्राइवर का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वह पांच बच्चों का पिता था। शराब के नशे में हुआ झगड़ा मृतक की पत्नी रामूति खातून ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम अमीउदीन शराब के नशे में घर लौटा और किसी बात पर झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े के दौरान उसने कथित तौर पर पत्नी और एक बेटे को घर से बाहर निकाल दिया और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। सुबह खुला हादसे का राज पत्नी और बेटा रातभर बाहर ही रहे, यह सोचकर कि वह नशे में सो गया होगा। सोमवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो उन्हें शक हुआ। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया, तो अंदर अमीउदीन अपने गमछे से फंदा बनाकर फांसी पर लटका मिला। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हांसी के सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया और परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ अमीउदीन के पांच बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा शादीशुदा है। तीन बेटियां और एक बेटा हांसी में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य होने के कारण उसकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है।