हिसार में 3 बच्चों के पिता की मौत:नीलगाय से बचने के चक्कर में गिरी बाइक, साथी घायल, परिवार में एकमात्र कमाने वाला था

Spread the love

हरियाणा के हिसार जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसका साथ गंभीर रूप से घायल हो गया। सिंघवा गांव के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे गिर गई। मृतक की पहचान खरकड़ा गांव निवासी कृष्ण और घायल की सुरेश के रूप में हुई प्रत्यक्षदर्शियों और मृतक के परिजनों के अनुसार, बाइक तेज रफ्तार में नहीं थी, लेकिन अचानक नीलगाय सामने आ जाने से चालक घबरा गया। संतुलन बिगड़ते ही बाइक फिसल गई और दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में कृष्ण को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेश घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल में कराया भर्ती घायल सुरेश को तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। बुधवार को बरवाला थाना पुलिस ने हिसार के नागरिक अस्पताल में मृतक कृष्ण का पोस्टमार्टम करवाया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि कृष्णा मजदूरी करता था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। उसके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। परिजनों के अनुसार, कृष्णा अपने भाई की सास के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए बिठमड़ा गांव जा रहा था, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।