हरियाणा के महेंद्रगढ़ में मध्य प्रदेश (MP) निवासी एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और मजदूरी करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पत्नी सविता देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने पति रामचरण और दो बच्चों, 6 वर्षीय खुशबू और साढ़े 3 वर्षीय दीपांशु के साथ महेंद्रगढ़ के बांस मोहल्ला में किराए के मकान में रहते थे। सुसाइड से पहले शराब पी सविता देवी के अनुसार, रामचरण पिछले 5-6 महीने से मजदूरी का काम कर रहे थे। बुधवार रात को खाना खाने के बाद वह सो गए थे। रामचरण मानसिक रूप से परेशान थे और उन्होंने शराब भी पी रखी थी। पत्नी ने काटा फांसी का फंदा गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे सविता देवी ने देखा कि उनके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने तुरंत फंदा काटा और पानी छिड़का, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों ने शहर थाने को सूचना दी, जिसके बाद रामचरण को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी बोलीं- किसी का हाथ नहीं सविता देवी ने अपने बयान में कहा कि उनके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है और इसमें किसी और का कोई हाथ नहीं है। उन्होंने पति के शव का पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
महेंद्रगढ़ में 2 बच्चों के पिता ने लगाई फांसी:सुसाइड से पहले पी शराब; पत्नी बोलीं-मानसिक रूप से परेशान, किसी का हाथ नहीं
