फतेहाबाद के पब्लिक हेल्थ XEN बलविंद्र नैन सस्पेंड:सिरसा का अतिरिक्त-चार्ज, मंत्री के पीए के रात को फोन करने पर की टिप्पणी

Spread the love

हरियाणा सरकार की ओर से फतेहाबाद जिले के पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन बलविंद्र नैन को सस्पेंड कर दिया गया है। इसे लेकर आज बुधवार को पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपोर्टमेंट, हरियाणा सरकार कमीशनर की ओर से पत्र जारी हुआ है, ऐसे में उनको हेडक्वार्टर अटैच कर दिया है। सस्पेंशन पीरियड के दौरान उनका हेडक्वार्टर पंचकूला फिक्स किया गया है। बलविंद्र नैन के पास सिरसा के एक्सईएन का भी अतिरिक्त कार्यभार है। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के कार्यालय की ओर से बलविंद्र नैन के पास किसी मामले को लेकर फोन किया गया था। इस पर एक्सईएन ने रात को फोन करने को लेकर कुछ टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद उन पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। मंगलवार को सिरसा में थे एक्सईएन जानकारी के अनुसार, एक्सईन बलविन्द्र नैन के पास सिरसा का अतिरिक्त चार्ज है। वे मंगलवार को सिरसा में ही ड्यूटी पर थे। मंत्री कृष्ण बेदी भी सिरसा दौरे पर आए हुए थे। सिरसा में पब्लिक हेल्थ की काफी समस्याएं है और नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने भी पहले पब्लिक हेल्थ के अफसरों की शिकायत की थी और आरोप लगाए थे कि शहर में सही से काम नहीं कर रहे। पार्षदों ने भी मंत्री बेदी के समक्ष पब्लिक हेल्थ की समस्या एवं अफसरों द्वारा फोन न उठाने की मांग उठाई थी। इसी पर मंत्री बेदी के पीए ने एक्सईएन को फोन मिलाया था। समाचार को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…