फतेहाबाद के किसान का बेटा बना BSF में ‘असिस्टेंट कमांडेंट’:स्कूल क्लर्क रहते तैयारी की; आखिरी चांस में मिली सफलता, त्रिपुरा में संभालेंगे कमान

Spread the love

फतेहाबाद जिले के भट्‌टू क्षेत्र के गांव पीलीमंदोरी के किसान परिवार का बेटा बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) में असिस्टेंट कमांडेंट बना है। गांव पीलीमंदोरी निवासी कृष्ण कुमार गोदारा के इकलौते बेटे सुनील गोदारा ने यह उपलब्धि हासिल की है। इतना ही नहीं, सुनील ने अपनी ट्रेनिंग के दौरान बेस्ट ट्रेनी अवॉर्ड भी जीता है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक साल की ट्रेनिंग पूरी होने पर शनिवार को पासिंग आउट परेड हुई। इस दौरान बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल प्रवीण कुमार ने उन्हें अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। अब एक महीने की छुट्‌टी के बाद सुनील गोदारा त्रिपुरा में ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। यूपीएससी 2023 के परिणाम में हुआ चयन सुनील के दोस्त राज गोदारा ने बताया कि सुनील गोदारा यूपीएससी 2023 के परिणाम में चयनित हुए थे। मगर कोरोना की वजह से उनकी ट्रेनिंग उस समय नहीं हो पाई। ट्रेनिंग का शेड्यूल फरवरी 2025 में निर्धारित किया गया। 8 फरवरी से उनकी ग्वालियर में ट्रेनिंग शुरू हुई। इस दौरान असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए जरूरी प्रशिक्षण उन्होंने लिया। इस पूरी प्रशिक्षण अवधि के दौरान हर अभ्यास में शानदार प्रदर्शन के बल पर उन्होंने बेस्ट ट्रेनी अवॉर्ड जीता है। साथ ही उन्हें स्वॉर्ड ऑफ ऑनर भी मिला है। जानिए… सुनील गोदारा की कहानी बैच में 71 जवानों ने ली ट्रेनिंग सुनील गोदारा ने बताया कि ग्वालियर में उनकी बैच में 71 जवानों ने ट्रेनिंग ली है। सभी अलग-अलग जगहों पर ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। इन 71 जवानों के बीच बेस्ट ट्रेनी अवॉर्ड और स्वॉर्ड ऑफ ऑनर पाना उनके लिए बेहद गौरवान्वित पल रहा। परिवार में पहले युवा, जो डिफेंस सेक्टर में गए राज गोदारा बताते हैं कि सुनील अपने परिवार में पहले युवा हैं, जो डिफेंस सेक्टर में गए हैं। परिवार में कुछ लोगों ने सरकारी नौकरी तो पाई है, लेकिन डिफेंस सेक्टर में सुनील ही गए हैं। गांव के कई युवा सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब सुनील भी बाकी युवाओं के लिए प्रेरणा बने हैं।