किसान ने इच्छामृत्यु कार्यक्रम रखा, सिरसा DC को चीफगेस्ट बुलाया:बोला- बेटे से विनती करूंगा, कभी पुलिसवाला न बने; खेत का रास्ता नहीं मिला

Spread the love

हरियाणा के सिरसा में एक किसान ने DC को लेटर लिखकर इच्छामृत्यु कार्यक्रम में चीफगेस्ट बुलाया है। इसके लिए राष्ट्रपति के नाम इच्छामृत्यु के लिए लेटर लिख चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमारी बॉडी को अंतिम संस्कार में जलाया न जाए, क्योंकि भ्रष्टाचार की आग में पहले ही जलकर राख हो चुके हैं। अपने बेटे से विनती करूंगा कि वह अगले जन्म में पुलिस में भर्ती न हो। किसान का आरोप है कि उसकी पारिवारिक जमीन की नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी ने मिलकर गलत तरीके से रजिस्ट्री कर दी। अधिकारियों ने उनके खेत में जाने के लिए रास्ता और पानी के लिए नाली भी नहीं छोड़ी। ओमप्रकाश ने लेटर में लिखा… समारोह में आप महोदय मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर मेरे पूरे परिवार को श्रद्धांजलि अर्पित करके, बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं… अब पढ़िए लेटर की कॉपी… सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… 2 पॉइंट में पढ़िए लेटर में क्या लिखा… साल 2021 में पूर्व सीएम खट्‌टर को दी शिकायत
ओमप्रकाश का कहना है कि 23 फरवरी 2021 को इस मामले में डीसी सिरसा के पास शिकायत की थी और 30 जून 2021 को चंडीगढ में पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर से भी मिले थे। इसके बाद सरकार की ओर से जांच चली। जिसके बाद आदेश हुआ कि खरीदार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हो। लेकिन, नायब तहसीलदार की संलिप्तता के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई। ओमप्रकाश के अनुसार, इसके बाद सरकार ने नायब तहसीलदार को सस्पेंड कर दिया था और कानूनगो, पटवारी के खिलाफ जांच चली।