कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में कृषि विकास संगठन पर प्रशिक्षण आयोजित

Spread the love

प्रशिक्षकों ने किसानों को कृषि विकास संगठन के पंजीकरण, उपनियम, कार्यक्षेत्र, लक्ष्य, उद्देश्य, मासिक एवं सामान्य सभा बैठकों की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। साथ ही पर्यावरण एवं सामाजिक मुद्दों के समन्वय, जल वितरण प्रणाली, सिंचाई व्यवस्था के रख-रखाव, अभिलेख व खातों के प्रबंधन तथा परियोजनाओं के संचालन की व्यवस्था पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में किसानों को पानी वितरण योजना, सिंचाई तंत्र के रख-रखाव और फसल विविधीकरण के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया। योजना के कार्यान्वयन में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर नितीश कश्यप, डॉ. पी. एल. शर्मा, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. राजीव और डॉ. अमर सिंह ने किसानों को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. सुधीर कुमार ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।