हरियाणा के फरीदाबाद में चलती ईको वैन में गैंगरेप को अंजाम देने वाले युवकों को पीड़िता ने पहचान लिया है। पीड़िता की हालत पहले से ठीक है, इसलिए उसे पुलिस घर से गाड़ी में बैठाकर दोनों आरोपियों की पहचान के लिए जेल ले गई थी। जेल में महिला के सामने एक जैसी कद-काठी वाले 10 कैदियों को खड़ा किया गया था। उनमें से पीड़ित महिला ने रेप के दोनों आरोपियों को बिना किसी भ्रम के पहचान लिया। यह पहचान परेड नीमका जेल में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराई गई। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान पुलिस के जांच अधिकारी और नीमका जेल के सुपरिटेंडेंट भी मौजूद रहे। बता दें कि 30 दिसंबर 2025 की रात को शादीशुदा महिला को लिफ्ट देने के बहाने आरोपियों ने वैन में बैठाया था। इसके बाद उसके साथ 3 घंटे तक चलती वैन में रेप किया गया। बाद में उसे सड़क पर लहूलुहान छोड़कर भाग गए थे। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पहचान परेड पूरी हो जाने के बाद अब आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। पहले पहचान परेड को प्रभावित न करने के लिए गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को बिना रिमांड के ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। पुलिस बोली- अब कानूनी कार्रवाई तेज होगी
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि लगातार प्रयासों के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पहचान परेड सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है और अब आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई तेजी से की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को यह शिकायत दी थी… ॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… फरीदाबाद में गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती,VIDEO:बोली- लिफ्ट देते ही मुझे ₹600 दिए, बोले- बात नहीं मानी तो गुड़गांव खाई में फेंक आएंगे हरियाणा के फरीदाबाद में चलती वैन में गैंगरेप के बाद पीड़िता ने आपबीती बताई है। पीड़िता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बता रही है कि लिफ्ट देने के बाद दोनों युवकों ने उसके खाते में 600 रुपए डाल दिए। पूरी खबर पढ़ें…
फरीदाबाद गैंगरेप पीड़िता ने जेल में आरोपी पहचाने:एक जैसी कद-काठी वाले 10 कैदी सामने लाई पुलिस; चलती वैन में रेप किया था
