लखनऊ में पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में बवाल:फैंस-सुरक्षाकर्मियों में हाथापाई; बाहुबली धनंजय ने केक कटवाया

Spread the love

लखनऊ में भोजपुरी स्टार पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में बवाल हो गया। पवन सिंह के स्टेज पर पहुंचने से पहले फैंस बेकाबू हो गए। एक युवक स्टेज पर चढ़ गया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे धकेल दिया, जिसके बाद हाथापाई हो गई। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। हंगामे के थोड़ी देर बाद पवन सिंह पहुंचे। हालांकि, स्टेज पर चढ़ने वाला युवक कौन था, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। दरअसल, भोजपुरी स्टार ने सोमवार को अपने 40वें जन्मदिन पर सुशांत गोल्फ सिटी के होटल सेंट्रम में पार्टी दी। इस दौरान उनकी मां ने स्टेज पर उनके गले में चेन पहनाई तो पवन भावुक हो गए। उन्होंने कहा- अब मैं कुछ भी हासिल कर लूंगा। मां है तो जीवन है, मां नहीं तो कुछ नहीं, मां ही सब कुछ है। पार्टी में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने पवन सिंह का बर्थडे केक कटवाया। दोनों ने एक-दूसरे को केक खिलाया। धनंजय सिंह ने पवन और उनकी मां के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन पवन सिंह को जन्मदिन की बधाई देने बिहार से लखनऊ पहुंचे। इस दौरान पवन सिंह ने शाहनवाज हुसैन के पैर छुए। एक दिन पहले पवन सिंह की एक महिला के साथ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें वह महिला के साथ केक काटते नजर आए थे। महिला की मांग में सिंदूर लगा हुआ था। इसके बाद सोशल मीडिया पर पवन सिंह की तीसरी शादी को लेकर चर्चाएं होने लगी हैं। नए साल पर पवन सिंह पटना छोड़कर अपनी मां के साथ लखनऊ शिफ्ट हुए हैं। हंगामे से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए- स्टेज पर पवन सिंह भावुक नजर आए। उन्होंने कहा- मैं एक चेन पहनता था, जिसमें हनुमान जी का लॉकेट था। वह चोरी हो गया था। आज मेरी मां मुझे फिर से आशीर्वाद दे रही हैं। मैं दुनिया के किसी भी कोने में रहूं, आप सबका प्यार मुझे मिलता रहा है। कुछ महीनों से मेरे गले में वह चेन नहीं थी। मैं थोड़ा कमजोर हो गया था, लेकिन आज फिर से मां का आशीर्वाद मेरे गले में आ गया है। अब मैं कुछ भी हासिल कर लूंगा धनंजय ने लिखा- प्रिय अनुज ईश्वर तुम्हें स्वस्थ रखें
पवन सिंह की पार्टी में धनंजय सिंह के अलावा चंदौली से भाजपा विधायक सुशील सिंह और जौनपुर से एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू भी नजर आए। धनंजय सिंह ने बर्थडे पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- प्रिय अनुज पवन सिंह को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर तुम्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु बनाएं। लखनऊ पहुंचे शाहनवाज ने कहा- पवन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए विशेष रूप से यहां आया हूं। बिहार में जो हमारी बंपर जीत हुई, उसमें पवन की अहम भूमिका रही है। हमने इनका चुनाव प्रचार देखा है। पूरे बिहार की 14 करोड़ जनता की तरफ से बिहार का नाम रोशन करने वाले पावर स्टार को बधाई देते हैं। पवन सिंह का कल वायरल हुआ था वीडियो लड़खड़ाते दिखे, महिला ने संभाला पवन सिंह का 5 जनवरी को केक काटते हुए एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह लड़खड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके पास एक महिला खड़ी है। महिला की मांग में सिंदूर है। पवन सिंह पहले केक के हाथ जोड़ते हैं, फिर उसे काटने के लिए चाकू उठाते हैं। इस दौरान पवन सिंह हिलते रहते हैं। पास खड़ी महिला उन्हें संभालती है। फिर पवन सिंह अपना एक हाथ महिला के कंधे पर रखते हैं। दूसरे से महिला का हाथ पकड़ते हैं और केक काटते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब चर्चा में हैं। लोग कह रहे हैं कहीं ये तीसरी वाली तो नहीं। पवन सिंह ने शादी कर ली है, इस तरह की बातें भी कही जा रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स पढ़िए… यह पहली बार नहीं है, जब पवन सिंह का नाम किसी महिला से जोड़ा गया हो। पवन सिंह की दो शादी के अलावा उनके कई अफेयर चर्चा में रहे हैं। अब जानिए पवन के दोनों शादी की कहानी… पहली पत्नी ने शादी के तीन महीने बाद किया था सुसाइड पवन सिंह ने अपने बड़े भाई की साली नीलम सिंह से 1 दिसंबर, 2014 को शादी की थी। शादी के सभी फंक्शन काफी धूमधाम से हुए थे। मगर, शादी के तीन महीने बाद 8 मार्च, 2015 को नीलम ने मुंबई में पवन सिंह के फ्लैट में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। इस आत्महत्या के बाद पवन सिंह का नाम विवादों में घिर गया था। पवन सिंह की भाभी ने नीलम की मौत का रीजन बताते हुए कहा था कि पवन सिंह अपने काम में काफी व्यस्त हो गए थे। जिस कारण नीलम मानसिक रूप से बहुत परेशान रहने लगी थीं। देर रात घर लौटने और पत्नी को समय न दे पाने की वजह से नीलम ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। हालांकि, अभी भी पवन सिंह अपनी पहली पत्नी को अक्सर करके याद करते रहते हैं। 2018 में पवन सिंह ने ज्योति से दूसरी शादी की पवन सिंह ने अचानक ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। साल 2022 में ज्योति ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। उस समय उन्होंने पवन पर मारपीट और जबरन गर्भपात कराने जैसे आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पवन ने उन्हें शादी के बाद परेशान किया। ज्योति ने यह खुलासा भी किया कि पवन का संबंध पहले भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से था। अक्षरा 3 महीने की गर्भवती थीं और पवन हमेशा कहते थे कि अक्षरा उनकी पत्नी है। पवन सिंह मेरे सामने लड़की को होटल ले गए बिहार चुनाव के दौरान ज्योति सिंह अपने पति से मिलने लखनऊ वाले फ्लैट गई थी। मगर उन्होंने आरोप लगाया कि जब ज्योति घर पहुंचीं तो पवन सिंह वहां मौजूद थे। दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे बातचीत हुई। फिर पवन सिंह बाहर चले गए। थोड़ी देर में पुलिस आ गई। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। ज्योति ने कहा था- ऐसे इस घर से नहीं जाऊंगी। यहां से मेरी अर्थी ही उठेगी। ज्योति सोशल मीडिया पर लाइव आईं। फूट-फूटकर रोते हुए कहा- ‘पवन जी ने पुलिस थाने में FIR की है। मुझे लेने के लिए पुलिस आई है। मैं इतना परेशान हो चुकी हूं कि जहर खाकर मर जाऊंगी। 2024 में लोकसभा चुनाव खत्म होने के 20 दिन बाद पवन सिंह मेरे सामने एक लड़की लेकर होटल गए थे। मैं एक पत्नी होने के नाते यह बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसलिए घर वापस आ गई थी।’ अब जानिए पवन के अफेयर के किस्से… अक्षरा सिंह की पवन सिंह की लाइफ में एंट्री पहली पत्नी नीलम सिंह के जाने के बाद पवन सिंह अकेले पड़ गए थे। तभी उनकी लाइफ में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की एंट्री हुई। भोजपुरी इंडस्ट्री में साथ काम करने के दौरान पवन सिंह और अक्षरा सिंह में नजदीकी बढ़ी थी। अक्षरा और पवन के अफेयर की चर्चाएं जोर-शोर से होने लगीं। एक समय ऐसा भी आया कि पवन सिंह अक्षरा से शादी करने वाले हैं। लेकिन, अचानक अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर धोखा देने का आरोप लगाया। पवन ने अचानक दूसरी शादी कर ली थी। अक्षरा ने पवन पर कमरे में बंद कर मारपीट का लगाया था आरोप ब्रेकअप के बाद अक्षरा पूरी तरह टूट गईं थीं। उन्होंने मीडिया में खुलकर कहा था कि पवन सिंह ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। यहां तक कि कमरे में बंद कर मारपीट भी की। अक्षरा का कहना था कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। कुछ लोगों ने उन पर तेजाब फेंकने की कोशिश भी की थी। अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा था कि उस दौरान उन्हें इंडस्ट्री से बाहर कर दिया गया था। फिल्मों के ऑफर आने बंद हो गए और लोग उन्हें यूपी-बिहार में रहने नहीं देना चाहते थे। उन्होंने ये भी बताया कि पवन सिंह ने अपनी दूसरी शादी के पहले उन्हें एक घर में बंद करवा दिया था। लेकिन, किसी तरह वह वहां से निकलने में सफल रहीं। अक्षरा के साथ ब्रेकअप की पवन ने बताई वजह हालांकि, चार महीने पहले एक रियलिटी शो में पवन सिंह ने बिना नाम लिए अक्षरा सिंह के साथ ब्रेकअप की वजह बताई। उन्होंने कहा कि ‘मेरी शादी हुई थी एक लड़की से, उसने तीन महीने में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वो देवी थी, जिसको मैंने खो दिया। कुछ साल बाद जीवन में कुछ और दिक्कत हुई। जीवन में लगातार काम करते हुए, किसी से नजदीकियां बढ़ीं। जिस लाइन में हैं, उसमें अगर आप किसी के साथ लगातार काम करते हैं, तो आप उसके करीब आ जाते हैं, लेकिन परिवार वाले राजी नहीं थे।’ परिवार के खिलाफ नहीं जाना चाहते थे पवन सिंह पवन सिंह ने आगे अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह को लेकर भी बात कही। उन्होंने कहा, ‘परिवार ने कहीं और बसाया। जब वो जिंदगी बसी, तो उसमें भी धक्का लग गया। वो मामला तलाक पर चल रहा है। ये फैसला मैंने बचपन में ही किया था कि जिंदगी वहीं बसेगी, जहां परिवार वाले चाहेंगे। इस चीज का फैसला मैं खुद नहीं कर सकता, मैं लव मैरिज नहीं कर सकता।’ मोनालिसा के साथ भी जुड़ा था नाम पवन सिंह का नाम मोनालिसा के साथ भी जुड़ा था। जिन दिनों मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों में एक्टिव थीं, उनकी और पवन सिंह की नजदीकियां फिल्मी गलियारों में गूंजती थीं। दोनों ने कई फिल्मों में बोल्ड सीन्स भी दिए थे। यहां तक यह भी कहा जाता था कि जब पवन की पहली पत्नी नीलम सिंह ने मोनालिसा की वजह से सुसाइड कर लिया था। हालांकि यह बात कभी स्पष्ट नहीं हो पाई। हालांकि, मोनालिसा संग पवन सिंह का रिश्ता लम्बा नहीं चला और दोनों के रास्ते अलग हो गए। रानी चटर्जी ने दो महीने तक रिलेशनशिप की कही थी बात मोनालिसा के अलावा पवन सिंह का नाम एक्ट्रेस रानी चटर्जी से भी जुड़ चुका है। भोजपुरी इंडस्ट्री में शुरुआती दौर में रानी की पवन के साथ फ़ोन पर बात होती रहती थी। रानी ने बताया था कि तब उनकी उम्र करीब 19 साल थी। जब रानी की मां को ये बात पता चला कि उनकी बेटी पवन से बात करती है, तो उन्हें ये बात पसंद नहीं आई। उन्होंने पवन को रानी से बात न करने की हिदायत दी थी। वहीं, एक बार रानी चटर्जी ने इंटरव्यू में बिना किसी का नाम लिए खुलासा किया था कि वो किसी भोजपुरी स्टार के साथ दो महीने तक रिलेशनशिप में रही थीं। लेकिन, वो उनका शोषण करता था। उनके साथ मारपीट करता था, इसलिए उन्होंने ब्रेकअप कर लिया था। इसके बाद फैंस ये कयास लगा रहे थे कि वो एक्टर पवन सिंह हैं। पवन के साथ हर पार्टी में नजर आती थी स्मृति ज्योति सिंह के साथ तलाक के केस के बीच पवन सिंह का नाम स्मृति सिन्हा के साथ जुड़ा था। दोनों के अफेयर की चर्चा काफी तेज थी। उसी दौरान दोनों का गाना ‘साड़ी से ताड़ी’ रिलीज़ हुआ था, जिसमें पवन-स्मृति सिन्हा की हॉट केमिस्ट्री देखने को मिली थी। स्मृति बैक टू बैक पवन के साथ कई फिल्मों और गानों में दिखने लगी थी। वह पवन के साथ हर पार्टी में भी नजर आने लगी, जिससे ये चर्चा तेज हुई कि स्मृति के कारण ही पवन-ज्योति का तलाक हो रहा है। हालांकि, एक इंटरव्यू में उन्होंने अफेयर की बातों को ख़ारिज करते हुए कहा कि हमारा रिश्ता सम्मान का है। हमारी दोस्ती ऐसी है कि हम एक दूसरे पर बराबर विश्वास करते हैं। मैं काफी समय से उनकी दोस्त हूं। पवन जी मुझे बेहद दिलवाले और चरित्रवान इंसान लगते हैं। वो यारों के यार हैं, और जिसे मान लेते हैं उसका हर हाल में साथ निभाते हैं। इन सबके अलावा पवन सिंह का नाम काजल राघवानी, डिंपल सिंह, चांदनी सिंह, रिंकू घोष, मधु शर्मा, उर्वशी चौधरी, मोनिका मिश्रा के साथ भी अफेयर को लेकर नाम जुड़ा था। पवन सिंह के तीसरे शादी की चर्चा सोमवार को पवन सिंह अपने बर्थडे पर एक लड़की के साथ केक काटते नजर आए थे। वह लड़की मांग में सिंदूर लगाई हुई दिख रही है। इसके बाद से ही पवन के शादी की बात उठी। यूजर्स का कहना है कि पवन सिंह ने तीसरी शादी कर ली है। हालांकि, वह लड़की एक्ट्रेस महिमा सिंह है। वो यूपी के बांदा की रहने वाली हैं। वो पवन सिंह के साथ फिल्म भी कर रही हैं। दोनों ने कल ही ‘बानी लइका’ गाना भी लॉन्च किया है। गायक के रूप में करियर की शुरुआत की थी पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत एक गायक के रूप में की थी, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया। उनके गाने न सिर्फ उत्तर प्रदेश और बिहार बल्कि देश-विदेश में भी बेहद लोकप्रिय हैं। ‘लॉलीपॉप लागेलू’, ‘कमरिया हिला रहल बा’, ‘राते दिया बुताके’ जैसे सुपरहिट गानों ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। अभिनय के क्षेत्र में भी उन्होंने कई हिट फिल्मों के जरिए दर्शकों का दिल जीता है। ————————————– धनंजय से जुड़ी ये खबर पढ़िए… यूपी के बाहुबली धनंजय सिंह पर FIR : करीबी नेता ने पूर्व सांसद के नाम पर लोगों को धमकाया, लखनऊ में गनर से बोला- गोली मार दो यूपी के बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर मंगलवार की शाम लखनऊ में केस दर्ज हुआ है। साथ ही जौनपुर की ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के पति विनय सिंह और उनके गनर के खिलाफ भी मुकदमा लिखा गया है। मांडवी सिंह जौनपुर में महाराजगंज ब्लॉक की प्रमुख हैं। उनके पति विनय सिंह लखनऊ की पॉश कॉलोनी की मेन सड़क पर दीवार उठा रहे थे। इसका कॉलोनी के लोगों ने विरोध किया तो विनय सिंह ने धनंजय सिंह को फोन लगा दिया। लोगों ने धनंजय सिंह से बात करने से मना कर दिया। (पूरी खबर पढ़िए) ‘उसने सांसद का नाम लेकर प्लॉट कब्जाया’ : लखनऊ में बोला फौजी- मैं लद्दाख में ड्यूटी पर था, यहां मेरी जमीन पर सड़क बना दी कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में सस्पेंड लखनऊ जेल के वार्डर महेंद्र सिंह पर नया आरोप लगा है। सेना में तैनात एक फौजी ने लखनऊ में आरोप लगाया है कि महेंद्र सिंह ने उनकी और उनके साथ 4-5 और फौजियों की जमीन पर रातोंरात सड़क बना दी। उस समय वे लद्दाख ड्यूटी पर थे। जब रिटायर्ड होकर आए तो यहां प्लॉट ही गायब कर दिया गया। (पूरी खबर पढ़िए) ड्रग तस्कर संग VIDEO पर बाहुबली धनंजय ने चुप्पी तोड़ी : कहा- मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही, CBI जांच हो, योगी को लेटर लिखूंगा लखनऊ में गिरफ्तार ड्रग तस्कर अमित टाटा के साथ फोटो और VIDEO पर बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने सफाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। कहा- मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही। कोडीन मिक्स नशीली सिरप की तस्करी की CBI जांच करानी चाहिए। मैं पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी को पत्र लिखूंगा। (पूरी खबर पढ़िए)