पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि सीएसटी और सांगानेर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली देशी घी और विभिन्न कंपनियों के नकली उत्पाद बनाने और बेचने वाले मुख्य आरोपित मनीष कुमार गुप्ता (46) निवासी टोंक हाल प्रताप नगर जयपुर, नावेद खान (21) निवासी टोंक,मन सैन (19) निवासी टोंक और शंकर लाल शर्मा (48) निवासी मुहाना जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 25 लाख रुपये कीमत के लगभग 225 लीटर नकली देशी घी विभिन्न ब्रांड सहित अन्य सामान जब्त किया गया है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।
नकली देशी घी और विभिन्न कंपनियों के नकली उत्पाद बनाने और बेचने वाले मुख्य आरोपित सहित चार गिरफ्तार
