‘कानपुर में घर-घर घूम रहे फर्जी BLO’:सपा विधायक नसीम बोलीं- SIR फॉर्म चेक न कराएं, वोट काटने की प्लानिंग चल रही

Spread the love

कानपुर में सपा विधायक नसीम सोलंकी ने कहा कि शहर में फर्जी BLO घूम रहे हैं। ये लोग SIR का नया फॉर्म जांचने के नाम पर लिस्ट से नाम कटवाने में जुटे हैं। मैं सीसामऊ की जनता से अपील करना चाहती हूं कि ऐसे लोगों के बहकावे में आने या डरने की जरूरत नहीं। क्योंकि, चुनाव आयोग ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है। नसीम ने पति इरफान सोलंकी के साथ अपील करते हुए एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें दोनों कह रहे कि आपको इस बारे में कोई दिक्कत होती है तो तुरंत हमको फोन करके इसकी सूचना दें। वहीं, इस मामले को लेकर विधायक और सपा नेताओं ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से शिकायत की है। इरफान सोलंकी बोले- री-चेकिंग का आदेश नहीं
सीसामऊ सीट से पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने कहा- शुक्रवार को मेरे पास फोन पर शिकायत आई थी। पता चला कि कुछ लोग नए नाम जोड़ने के नाम पर दोबारा फार्म चेकिंग करने की बात कह रहे हैं। लोगों से बोल रहे कि हम चुनाव आयोग की तरफ से आए हैं। यह जानकारी मिलते ही उन्होंने थानेदार को इसकी सूचना दी। क्योंकि 1 जनवरी 2026 तक जो भी फॉर्म भरे जा चुके हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन या चुनाव आयोग की ओर से ऐसी कोई भी ऐसी जानकारी जारी नहीं दी गई है। पुलिस पहुंचने से पहले गायब हुए फर्जी लोग
सूचना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर भेजी गई। लेकिन तब तक खुद को बीएलओ बता रहे लोग वहां से जा चुके थे। दरअसल, इसके पीछे कुछ ऐसे लोग हैं, जो वोट काटने का काम कर रहे हैं। नाम सुधार के बाद किसी भी प्रकार की रि-चेकिंग का कोई आदेश नहीं आया है। विधायक नसीम और उनके पति इरफान सोलंकी ने इस मामले को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस से भी अपील की। कहा- अगर ऐसे लोगों की कहीं से भी सूचना मिले तो उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।
फर्जी अफसर घर आए तो वीडियो बनाए इरफान सोलंकी ने कहा कि जो भी लोग इस तरह के फार्म लेकर आ रहे हैं, वे पूरी तरह से फर्जी हैं। ये लोगों को गुमराह कर रहे हैं। जनता से अपील है कि अगर ऐसे लोग कहीं भी आते हैं तो तुरंत इसकी सूचना उन्हें दें। साथ ही प्रशासन और पुलिस को भी जानकारी दें, ताकि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा सके और उन्हें सजा मिल सके। साथ ही अगर कोई भी व्यक्ति आपके घर आए तो उसका वीडियो जरूर बनाएं। ———————– ये खबर भी पढ़िए… मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर 6 की मौत, कंटेनर ने रौंदा:बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस से उतरकर खड़े यात्रियों को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद दिया। हादसे में 6 की मौके पर मौत हो गई। एक गंभीर घायल है। घटना शनिवार तड़के 2.45 बजे की है। बस दिल्ली के नागलोई से कानपुर देहात के रसूलाबाद जा रही थी। पूरी खबर पढ़िए