हांसी में फैक्ट्री की दीवार गिरी, 2 लोग दबे:तोड़फोड़ का काम करते वक्त हुआ हादसा, तीन बच्चों के पिता की मौत

Spread the love

हरियाणा के हांसी शहर में सोमवार सुबह एक हादसा हो गया। एक पुरानी फैक्ट्री की दीवार तोड़ते समय दो लोग दीवार के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दीवार के नीचे दबे दोनों लोगों को वहां से सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है। यहां पढ़िए, कैसे हुआ हादसा… पुरानी इमारतें तोड़ने का करते थे काम
मृतक केशव के पिता रामू ठेके पर मकान और पुरानी इमारतें तोड़ने का काम करते थे। केशव भी अपने भाइयों के साथ इसी काम में लगा था। केशव अपने पीछे तीन छोटे बच्चों का परिवार छोड़ गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद इलाके में गम का माहौल है।