दोहा कतर में होली के दिन सुनाई दिए धमाके:रोहतक के युवक ने फोन पर दिखाया अलर्ट; ईरान के दोबारा हमले का डाला वीडियो

Spread the love

रोहतक जिले के गांव मायना के सुरेंद्र उर्फ काला ने दोहा कतर से होली के दिन सुबह वीडियो शेयर करते हुए कहा कि सुबह फोन पर अलर्ट आया है कि दोबारा ईरान की तरफ से हमला किया गया है। आमसन में बम के धमाके सुनाई दे रहे हैं, जिससे लोग काफी डरे हुए है। गांव मायना के सुरेंद्र उर्फ काला ने बताया कि पिछले कई दिनों से ईरान की तरफ से दोहा कतर पर हमले किए जा रहे है। लगातार आसमान में मिसाइल दिखाई दे रही है, जिनके धमाकों से लोग डरे हुए है। दोहा कतर पर हुए हमले के बाद वहां रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, कुछ भारतीय भी युद्ध के मंजर को देख सहमे हुए है। होली के दिन सुनाई दी धमाकों की आवाज सुरेंद्र काला ने बताया कि होली के दिन सुबह जब उठे, तो फोन पर कतर सरकार की तरफ से अलर्ट का मैसेज आया हुआ था कि ईरान की तरफ से दोबारा हमला हुआ है। अलर्ट को देखकर वह बाहर निकले, तो आसमान में मिसाइल देखने को मिली, जो उनके रहने वाले स्थान से करीब 40 किलोमीटर दूर गिरी। तीन दिन से सुनाई दे रहे धमाके सुरेंद्र काला ने बताया कि पिछले तीन दिन से लगातार धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है, जिसके कारण लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। मिसाइलों को देखने के लिए लोग बाहर निकल आते है, क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं कोई मिसाइल उनके होटल पर गिरी, तो उनकी जान चली जाएगी। 50-60 भारतीय फंसे हुए, सरकार करे प्रबंध सुरेंद्र काला ने बताया कि दोहा कतर में उनके साथ 50-60 भारतीय फंसे कों की आवाज लगातार सुनाई दे रही है, जिसके कारण लोगों में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। कतर सरकार ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है, लेकिन उन्हें डर लग रहा है और भारत सरकार उन्हें यहां से निकालने का प्रबंध करें। जिनमें हरियाणा के करीब 5-6 लड़के हैं। एक मार्च को नहीं हुआ कोई धमाका सुरेंद्र काला ने बताया कि 1 मार्च को कोई धमाका सुनाई नहीं दिया, तो उम्मीद थी कि अब आगे थोड़ी राहत होगी, लेकिन जैसे ही 2 मार्च यानी होली की सुबह हुई, तो धमाकों ने वापिस खाड़ी देशों में फंसे हुए भारतीयों की चिंता बढ़ा दी। बाहर जाकर देखा, तो आसमान में धमाकों की आवाज सुनाई दे रही थी और साथ ही मिसाइलों से बने धुएं के गुब्बार आसमान में साफ दिखाई दे रहे थे।