राजस्थान की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 8 लोग जिंदा जले:अवैध रूप से बन रहे थे पटाखे, पॉलीथीन में इकट्‌ठे किए गए बॉडी पाट्‌र्स

Spread the love

राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में 8 लोग जिंदा जल गए। उनके शव निकाल लिए गए हैं। 2 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें दिल्ली एम्स के लिए रेफर किया गया है। घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। हादसा खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया- पुलिस को गश्त के दौरान घटना का पता चला। तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया। फैक्ट्री मालिक राजेंद्र है। यहां केमिकल के साथ अवैध तरीके से पटाखे भी बनाए जा रहे थे। खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। शव बुरी तरह जल गए हैं। कई शवों के कंकाल भर बचे हैं। बॉडी पाट्‌र्स के टुकड़े बिखरे मिले। रेस्क्यू टीम ने इन टुकड़ों को पॉलीथीन में इकट्‌ठा किया। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कलेक्टर अर्तिका शुक्ला पहुंचीं। उन्होंने बताया- देखकर लग रहा है कि छोटा एक्सप्लोसिव मटेरियल था। गैस रिसाव नहीं था। 5 मृतकों की जानकारी मिल गई है। ये बिहार के मोतिहारी के रहने वाले थे। रिकॅार्ड से इनके नाम व अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। हादसे के बाद की PHOTOS… मां के साथ 4 महीने का बेटा जिंदा जला पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…