हरियाणा में 12वीं के 3 सब्जेक्ट-डीएलएड का हुआ एग्जाम:16 नकलचियों पर केस दर्ज, एक पर्यवेक्षक को हटाया; 95162 छात्रों ने दी परीक्षा

Spread the love

हरियाणा में आयोजित बोर्ड परीक्षा में 12वीं के रसायन विज्ञान, लेखांकन और लोक प्रशासन विषय और डीएलएड (रि-अपीयर) विषय की परीक्षा सुचारू रूप से शान्तिपूर्वक संचालित हुई। इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर नकल के 16 मामले दर्ज किए गए। वहीं परीक्षा ड्यूटी में कौताही बरतने पर 1 पर्यवेक्षक को हटाया गया। प्रदेशभर में 1173 परीक्षा केन्द्रों पर आज संचालित हुई 12वीं की रसायन विज्ञान, लेखांकन, लोक प्रशासन और डीएलएड (रि-अपीयर) विषय की परीक्षा में 95 हजार 162 परीक्षार्थी शामिल हुए। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते द्वारा फरीदाबाद जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का छापेमारी की गई। इस दौरान परीक्षार्थियों की गहनता से तलाशी ली, यहां पर नकल का कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ। परीक्षा केन्द्रों पर बिना किसी हस्तक्षेप के संचालित हो रही थी। गुरुग्राम में 3 नकलची पकड़े उन्होंने आगे बताया कि बोर्ड उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर द्वारा स्वयं जिला पंचकूला के परीक्षा केन्दों का औचक निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष द्वारा स्वयं परीक्षा केन्द्र में जाकर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली। कड़े सुरक्षा प्रबंधों और सतर्कता के चलते अनुचित साधन का कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ। इस दौरान उपाध्यक्ष ने केन्द्र अधीक्षकों के साथ बैठक कर प्रश्र पत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उपाध्यक्ष के उड़नदस्ते द्वारा गुरूग्राम जिले के उप-मंडल पटौदी के परीक्षा केन्द्रों पर औचक छापेमारी की, जहां नकल के 3 मामले दर्ज किए गए। प्रदेश में नकल के 16 केस दर्ज उन्होंने बताया कि बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा, के उडडनदस्ते द्वारा फरीदाबाद जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया, जहां परीक्षा सुव्यवस्थित ढ़ंग से संचालित हो रही थी। उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड का ध्येय केवल परीक्षा संपन्न करवाना नहीं, बल्कि एक ऐसा पारदर्शी वातावरण तैयार करना है जहां मेधावी और महेनती परीक्षार्थियों के अधिकारों की रक्षा हो सके।
उन्होंने आगे बताया गुरूग्राम से संचालित एसटीएफ-5 द्वारा परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि., अलावलपुर-02(बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक सुरेन्द्र सिंह, पीटीआई, रा.व.मा.वि.,छाबरोला को परीक्षा डयूटी में लापरवाही पाए जाने पर हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा गठित किए गए अन्य उड़नदस्तों द्वारा प्रदेशभर में नकल के 16 मामले दर्ज किए गए।