गोपालगंज में उत्तर प्रदेश के पूर्व जिला एवं सत्र न्यायधीश एसएस उपाध्याय ने महत्वपूर्ण बयान दिया। सर्किट हाउस में दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भारत में जन्मा हर व्यक्ति हिंदू है, चाहे वह किसी भी धर्म का हो। उपाध्याय, जो विभिन्न राज्यपालों के लीगल एडवाइजर भी रहे हैं, ने RSS पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक सांस्कृतिक राष्ट्रवादी संगठन है, हिंदूवादी नहीं। उन्होंने बताया कि संघ को हिंदूवादी संगठन इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह हिंदू अवधारणा का पोषक और विस्तारक है। RSS की स्थापना 1925 में नागपुर में RSS की स्थापना 1925 में नागपुर में हुई थी। उपाध्याय ने कहा कि अगर लोग हिंदुत्व की अवधारणा को अच्छी तरह समझ लें, तो संघ का कोई विरोध नहीं रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ को किसी राजनीतिक दल विशेष से जोड़ना उचित नहीं है। ‘भाजपा एक स्वतंत्र राजनीतिक दल’ भाजपा के संदर्भ में उन्होंने कहा कि कई दलों में ऐसे लोग हैं, जिनमें भाजपा के भी कई लोग शामिल हैं, जो संघ के विचारों से सहमत हैं। भाजपा एक स्वतंत्र राजनीतिक दल है, जिसकी अपनी नीतियां और कार्यक्रम हैं। उपाध्याय ने RSS पर दो पुस्तकें भी लिखी हैं। उन्होंने कहा कि एक दो पुस्तकों में एक पीपुल्स परसेप्शन एंड आरएसएस दूसरी है हिंदुत्व और चैलेंजेज, हिंदुत्व और चैलेंजेज में भारत की सामाजिक संरचना जातिगत संरचना जो चुनौतियां हैं राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय जो विभेद के तत्व हैं, उनका समाधान क्या है। ‘हिंदू सभ्यता में पैदा हुआ प्रत्येक व्यक्ति हिंदू’ उन्होंने आगे कहा कि हिंदू सभ्यता में पैदा हुआ प्रत्येक व्यक्ति हिंदू है, चाहे वह किसी भी धर्म से क्यों न हो चाहे वह हिंदू धर्म को मानता हो और चाहे ना मानता हो। नास्तिक भी हो तब भी हिंदू है। भारत में पैदा हुआ भारतीय सभ्यता अर्थात हिंदू सभ्यता। हिंदू सभ्यता में पैदा हुआ प्रत्येक व्यक्ति मूलतः हिंदू है। उपासना पद्धति धर्म उसका अलग हो सकता है, हो सकता है वह कोई भी धर्म ना माने फिर भी वह हिंदू है। भारत में और कोई पैदा नहीं होता है भारत में हिंदू ही पैदा होता है। भले मजहब अलग अलग हो सकता है। उन्होंने कहा कि हिंदुराष्ट्र पूर्व से ही रहा है। हिंदू सिंधु शब्द का अपभ्रंश है। सिंधु नदी तब भी थी वैदिक युग में आज भी हैं।उसके आस पास रहने वाले आबादी जिसको हिन्दू कहा गया है।
‘हिंदू सभ्यता में पैदा हुआ प्रत्येक व्यक्ति हिंदू’:गोपालगंज में फॉर्मर डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज बोले- ‘भारत में जन्मा हर व्यक्ति हिंदू’
