नोटिस के बाद भी नहीं मिला जवाब, शाम होते ही ढहा दी गई जंगल की मजार, वीडियो आया सामने

Spread the love

मसूरी के जंगल क्षेत्र में बनी बुल्लेशाह की अवैध मजार को शनिवार शाम ढहा दिया गया है. इससे पहले मजार प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मजार वन क्षेत्र में बिना अनुमति के बनाई गई थी. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि आसपास एक दर्जन से अधिक अन्य अवैध मजारे भी मौजूद हैं, जिनके निर्माण और उद्देश्य को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है. इस मजार के निर्माण और उद्देश्य को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मजार को ध्वस्त कर दिया.