ग्वालियरः सीवर सफाई में ढिलाई से नाराज़ हुए ऊर्जा मंत्री तोमर

Spread the love

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि आम जन की तकलीफों को दूर करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। यदि इस जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक से करने में कोई अधिकारी-कर्मचारी लापरवाही दिखाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने आम जन से अपील की कि अपने गली-मोहल्ले में साफ-सफाई तथा स्वच्छ वातावरण स्थापित करने में वह भी नगर निगम अमले का सहयोग करें।