इस प्रशिक्षण वर्ग में 36 आचार्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में उपस्थित संभाग और भाग उपाध्यक्ष बालमुकुंद कश्यप सुमधुर गीतों के माध्यम से आचार्यों को उत्साहित किया। खूंटी अंचल अध्यक्ष ज्योतिष भगत ने आचार्यों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र को आगे ले जाने में एकल की भूमिका महत्वपूर्ण है। अंचल उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि राष्ट्र ही सर्वोपरी है, समाज को संगठित करते हुए सनातन संस्कृति की भी रक्षा करनी होगी।
मौके पर प्रशिक्षण वर्ग में शामिल सभी आचार्यों को जय श्रीराम का पट्टा देकर सम्मानित किया गया।
समापन सत्र में अंचल के कार्यकर्ता अंचल अभियान प्रमुख सुंदर पाहन, अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख बिरेंद्र मुंडा, अंचल कार्यालय प्रमुख अजय प्रधान, अंचल गतिविधि प्रमुख जयसिंह मुंडा, अंचल कार्यालय सहायक दुर्गाचरण मुंडा, संच प्रमुख शिवचरण मुंडा, सविता देवी, अमृता देवी उपस्थित थे।
