हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में गौरव ट्रेडिंग कंपनी में हुई लूट के मामले में वाटेंड दो लुटेरों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों लुटेरों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई तो दोनों के पैर में गोली लग गई। यह मुठभेड़ शनिवार सुबह टोहाना क्षेत्र में हुई। गोली लगने से घायल हुए दोनों आरोपियों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इनके एक साथी को लूट की वारदात के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को गिरफ्तार किए गए लुटेरों की पहचान कमल उर्फ बच्ची और मोनू उर्फ मोनी के रूप में हुई है। इस मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके है और तीनों आरोपी बॉक्सर गैंग से जुड़े हुए हैं। पकड़े गए लुटेरों का पुलिस अब क्रिमिनल बैकग्राउंड खंगाल रही है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… ट्रेडिंग कंपनी पर ऐसे की गई थी फायरिंग… एसपी बोले- अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा
फतेहाबाद के एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि अपराधियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि तीनों ने पहले कहां-कहां और कितनी वारदातें की है। कमल उर्फ बच्ची इस लूटकांड का मुख्य आरोपी है। ——————- ये खबर भी पढ़ें… टोहाना में पिस्तौल दिखाकर व्यापारी से 1.50 लाख लूटे:फायरिंग कर बोले-कल फिर आएंगे, बॉक्सर गैंग के गुर्गे; एक को पकड़ा फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर के डांगरा रोड पर स्थित ड्राई फ्रूट के थोक विक्रेता गौरव ट्रेडिंग कंपनी की दुकान पर बुधवार देर शाम लूट की घटना हुई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद लूट लिए। जाते समय आरोपियों ने दुकान पर फायरिंग भी की और गुरुवार को फिर से आने की धमकी दी। (पूरी खबर पढ़ें)
ट्रेडिंग कंपनी में लूट करने वाले दो बदमाशों का एनकाउंटर:फतेहाबाद CIA पर की फायरिंग, पैर में लगी गोली; दोनों बॉक्सर गैंग के गुर्गे
