रेवाड़ी में दो बदमाशों का एनकाउंटर:पैर में गोली लगने से हुए घायल, एक 5 हजार का इनामी, रोहतक का रहने वाला

Spread the love

रेवाड़ी में रात को मीरपुर यूनिवर्सिटी के पास पुलिस ने दो बदमाशों का एनकाउंटर किया है। पांव में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करवाया। एनकाउंटर में घायल एक बदमाश रोहतक के आनंदपुर का विकास उर्फ मोटू और दूसरा रेवाड़ी के गोलकगढ़ का हर्ष उर्फ पोपला पांच हजार का इनामी बदमाश है। दोनों अक्टूबर 2025 में सिटी थाने में दर्ज हत्या, शस्त्र अधिनियम व संगठित अपराध के मामले में नामजद हैं।