ट्रांसपोर्टर को गोली मारने वालों का एनकाउंटर:पानीपत पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में 2 को गोलियां लगीं

Spread the love

पानीपत के बहुचर्चित ट्रांसपोर्टर सी. सुब्रमण्यम फायरिंग मामले में बुधवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस टीम ने इनके तीसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों घायल बदमाशों को पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 24 जनवरी को इन बदमाशों ने महराणा गांव में ट्रांसपोर्टर को 3 गोलियां मारी थीं, जिनमें एक गोली सिर और 2 पेट में लगीं। घायल ट्रांसपोर्टर का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब पुलिस पता लगा रही है कि इन बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर पर हमला क्यों किया। जौंर्धन खुद गांव के पास मुठभेड़
जानकारी के अनुसार, पानीपत CIA-1 और सोनीपत STF की संयुक्त टीम को बदमाशों की मूवमेंट की गुप्त सूचना मिली थी। बुधवार अलसुबह जब पुलिस टीम ने जौंर्धन खुर्द के रास्ते पर बदमाशों को घेरने की कोशिश की, तो खुद को फंसता देख बदमाशों ने पुलिस पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी। अवैध हथियार और कारतूस बरामद
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोलियां दो बदमाशों के पैरों में लगीं, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े। पुलिस ने बिना देरी किए घेराबंदी कर मौके से कुल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद हुए हैं। आरोपियों में एक नाबालिग
मुठभेड़ में काबू किए गए बदमाशों की पहचान नौल्था निवासी सुनील उर्फ गुंडा, डाहर निवासी प्रिंस व तीसरे की नाबालिग के रूप में हुई है। मुठभेड़ में आरोपी सुनील व प्रिंस के पैर में गोली लगी। दोनों घायल आरोपियों को पुलिस ने इलाज के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। अब यहां पढ़िए, ट्रांसपोर्टर पर फायरिंग का मामला… चचेरे भाई ने दी थी पुलिस को शिकायत
पुलिस को दी शिकायत में तमिलनाडु के मनापारे त्ररिची जिला के पन्ना गांव निवासी मोहन ने बताया था कि मैं पता उपरोक्त का रहने वाला हूं और अन्ना डोसा में बतौर मैनेजर का काम करता हूं। मेरे ताऊ का लड़का सी. सुब्रमण्यम, एल्डिगो सेक्टर 3-E, पानीपत में रहता है। उसने गांव महराणा में नायरा पेट्रोल पंप के साथ लगती गली में TNR नाम से ट्रांसपोर्ट का दफ्तर खोल रखा है। बात करने के बहाने साइड में ले गए थे तीन युवक
3 दिन पहले शाम करीब 4:30 बजे के बीच, सुब्रमण्यम (38) अपने ऑफिस में बैठा था। उसी समय तीन लड़के बाइक पर आए। एक लड़का बाइक पर रहा और दो पैदल दफ्तर के अंदर आए। उन्होंने सुब्रमण्यम को बाहर बुलाया और एक साइड में बातचीत करने के लिए ले गए। माथे-पेट पर मारी गोलियां, हवाई फायर भी किए
मोहन ने बताया कि वहां पर उन लड़कों ने सुब्रमण्यम पर जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाईं। उन्होंने एक गोली माथे में और दो गोलियां पेट में मारी। इसके अलावा उन्होंने काफी हवाई फायर भी किए। मुझे शक है कि इन अज्ञात लड़कों ने किसी पुरानी रंजिश के कारण मेरे भाई पर गोलियों से हमला करके जान से मारने की कोशिश की है। ———————- ये खबर भी पढ़ें :- पानीपत में ट्रांसपोर्टर के सिर-पेट में गोलियां मारीं: बाइक पर आए 3 बदमाशों ने फायरिंग की, ऑफिस के पास ही खड़े थे हरियाणा के पानीपत में बाइक सवार 3 बदमाशों ने एक ट्रांसपोर्टर को गोली मार दी। हमले में ट्रांसपोर्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत घायल ट्रांसपोर्टर को अस्पताल पहुंचाया। ट्रांसपोर्टर के सिर में एक और पेट में 2 गोलियां लगी हैं। पढ़ें पूरी खबर…