करनाल में 2 बदमाशों का एनकाउंटर:दोनों की टांग में गोली लगी, पुलिसकर्मी की छाती में किया था फायर; दो पिस्टल-100 गोलियां बरामद

Spread the love

हरियाणा के करनाल में रविवार देर रात पुलिस ने 2 बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। इसके जवाब में जब पुलिस ने फायर किया तो दो बदमाशों की टांग में गोली लगी, जबकि एक गोली पुलिसकर्मी की छाती में लगी। हालांकि, बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के चलते उनकी जान बच गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घायल हालत में काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों के पास से दो अवैध पिस्टल और 100 से ज्यादा गोलियां और एक बाइक बरामद की है। सूत्रों की माने तो दोनों बदमाशों के संबंध दीपक नांदल गैंग से हो सकते है। पुलिस ने मधुबन थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… दोनों बदमाशों की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के बजीदा जाटान रोड पर पकड़े गए बदमाशों की पहचान सोनीपत जिला के गांव जाजल निवासी रौनक पुत्र सूरज और गांव गढ़ मलिकपुर निवासी इमरान पुत्र अली हसन के रूप में हुई है। रौनक की बाईं टांग और इमरान की दाईं टांग में गोली लगी है। दोनों को तुरंत करनाल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक दोनों बदमाशों के तार दीपक नांदल गैंग से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है और पूछताछ के दौरान गैंग से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। रिमांड पर लेने के बाद होगी पूछताछ सब इंस्पेक्टर लछमण सिंह ने बताया कि आरोपियों के ठीक होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि अवैध हथियार कहां से लाए गए और किस वारदात को अंजाम देने की योजना थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।