हरियाणा के झज्जर जिले में देर रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें एक पुलिसकर्मी की जांघ में और बदमाश पंकज के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस कर्मचारी का प्राइवेट अस्पताल ऑस्कर में इलाज चल रहा है, जिसकी स्थिति अब ठीक बताई जा रही है। जबकि आरोपी को रोहतक पीजीआई में दाखिल कराया गया है। आरोपी पंकज डीघल गांव का रहने वाला है। एसटीएफ पुलिस टीम अवैध हथियार की सूचना पर गई थी। मामले को लेकर पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। घटना देर शाम करीब पौने साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। जहां शहर के बायपास रोड सुर्खपुर मोड़ के पास अवैध हथियारों की सूचना पर पुलिस गई थी, वहीं पर पुलिस की गाड़ी देखते ही 4 बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, वहीं जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। इस मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ टीम से एएसआई प्रवीण को गाेली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुलिस अवैध हथियारों की गुप्त सूचना के आधार पर बदमाशों की घेराबंदी कर रही थी, इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि एएसआई प्रवीण की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। फायरिंग में एक पुलिस कर्मचारी को लगी गोली जानकारी के अनुसार फायरिंग के दौरान एक पुलिस कर्मचारी को गोली लगने से घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को तुरंत झज्जर शहर के ऑस्कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मचारी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर खुद पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह पहुंचीं। डीसीपी क्राइम अमित दहिया झज्जर डीसीपी लोगेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल बदमाशों की तलाश में पुलिस की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मुठभेड़ से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
झज्जर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़:गोली लगने से पुलिसकर्मी समेत एक आरोपी घायल; हथियारों की सूचना पर गई थी STF
