पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन दिन पहले महिला के साथ की थी लूट

Spread the love

पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि बुधवार को बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बगही इलाके के रहने दिनेश कुमार अपनी पत्नी अर्चना और छह महीने की बेटी के साथ उन्नाव गए थे। देर रात वापसी के दौरान काकोरी के पास पहुंचते ही पीछे से बाइक सवार आए तो बदमाशों ने दंपति का रास्ता रोकते हुए तमंचे की नोक पर महिला के कान के बाले लूट लिए लेकिन तभी पीछे से आ रहे वाहन की चहल-पहल की वजह से मंगलसूत्र नहीं लूट सके और मौके से भाग निकले।

घटना के बाद पीड़ित दंपति ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके में पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के जरिए लुटेरों की शिनाख्त करवाते हुए मुखबिरों को भी अलर्ट कर दिया। तभी आज देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बदमाश काली पल्सर बाइक में देखे गए हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची दोनों को आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन शातिरों ने पुलिस पर ही फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों के पैर पर गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया।

लूटरों की पहचान अपराधी गुल्लू उर्फ आफताब और मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है। आफताब के खिलाफ पूर्व में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। जबकि दानिश के खिलाफ एक मुकदमा पंजीकृत है। इसके अलावा दोनों के पास से चार हजार रुपये नकद, दो देशी तमंचे बरामद हुए हैं।