कांकेर जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने प्रबंधन से सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग
कांकेर, 30 जून (हि.स.)। जिला मुख्यालय के काेमलदेव जिला अस्पताल में दो दिन पूर्व एक युवक ने रात में नर्स के साथ अभद्र व्यवहार करने का प्रयास किया था, जिसे लेकर आज साेमवार काे कांकेर जिला अस्पताल के कर्मी और स्टाफ नर्स अस्पताल में मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। नर्सों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन को सुरक्षा संबंधी चिंताओं को गंभीरता से लेना चाहिए और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। उन्हाेंने बताया कि जिला अस्पताल में कई सीसीटीवी कैमरे अब भी बन्द पडे़ हैं। यहां पुलिस सहायता केंद्र खोला गया है, लेकिन किसी प्रकार की सहायता नहीं मिल रही है। जिस नर्स के साथ अभद्र व्यवहार-छेड़छाड़ की घटना हुई है अगर अन्य स्टाफ मदद नहीं करते तो एक गंभीर घटना हो सकती थी। उनकी मांग है सुरक्षा की व्यवस्था एवं कड़े नियम बनाये जाएं, ताकि जिला अस्पताल के कर्मचारी निश्चिंत होकर मरीजों की सेवा कर सकें।
स्टाफ नर्स सुमन शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में कई सीसीटीवी कैमरे अब भी बंद हैं। हम चाहते हैं कि अस्पताल में महिला स्टाॅफ ज्यादा होता है, तो हमारे विभाग के अधिकारी सामने आएं और फिर एफआईआर दर्ज करवाएं। क्योंकि पीड़िता की सुनवाई नहीं होती वो भटकती रहती है। हम लोग रात में ड्यूटी करते हैं, लेकिन अस्पताल में सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। पुलिस सहायता केंद्र खोला गया है, लेकिन उसमें स्टाॅफ नहीं रहता है। इसलिए हमारी मांग है कि मेडिकल स्टाॅफ को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।
नर्स प्रीति का कहना है कि जिला अस्पताल में जो मरीज हैं, उनके साथ परिजन और मित्र आते हैं, वो लोग महिला स्टाफ का वीडियो बनाते हैं और अभद्रता करते हैं। आए दिन इस तरीके की घटनाएं होती रहती है। जो गार्ड हमारी सुरक्षा के लिए दिए गए हैं, वो भी अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं करते हैं।
कांकेर के एडिशनल एसपी दिनेश सिन्हा ने कहा कि जिला अस्पताल में कार्यरत एक महिला नर्स के साथ मेडिसिन विभाग में भर्ती मरीज ने दुर्व्यवहार किया था। जिसके बाद कांकेर थाना में इसकी शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
—————
