बिजली निगम कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता:भाखड़ा नहर पर मिली लोकेशन, SDRF टीम चला रही सर्च अभियान

Spread the love

हरियाणा प्रदेश के फतेहाबाद जिले के टोहाना में बिजली निगम के कर्मचारी दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस भखड़ा नहर में सर्च अभियान चला रही है। हालांकि अभी तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।
37 वर्षीय कर्मचारी विकास कुमार 2 जनवरी को ड्यूटी के लिए निकला था। शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। इसके बाद से उनकी कोई सूचना नहीं मिल रही है। विकास मूल रूप से चरखी दादरी जिले के तिवाना गांव के रहने वाले थे और टोहाना की नहर कॉलोनी में किराए के क्वार्टर में रह रहे थे। नहर पर मिली लोकेशन निगम के कनिष्ठ अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि विकास 2 जनवरी को शाम 5 बजे अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद नहर कॉलोनी स्थित अपने मकान की ओर गए थे। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। विकास का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है, जिसकी अंतिम लोकेशन नहर के पास दिखाई गई थी। इसी आधार पर एसडीआरएफ की टीम नहर में तलाश कर रही है। जेई ने बताया कि विकास की गुमशुदगी को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि विकास उसकी तलाश की जा रही है। उनकी तलाश में एसडीआरएफ की टीम भाखड़ा नहर में सर्च अभियान चला रही है।