गुरुग्राम में पटौदी थाना क्षेत्र के गांव रणसीका में देर रात लगन सगाई समारोह के दौरान डेकोरेशन के लिए लड़ी लगाने को लेकर हुए झगड़े में इलेक्ट्रिशियन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बरकत के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मथुरा के कोसी कलां का रहने वाला है। मृतक के ससुर हाशिम की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे अमनदीप और उसके एक साथी साहिल समेत तीन युवकों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस को दी शिकायत में हाशिम ने बताया कि उसका दामाद बरकत इलेक्ट्रिशियन का कार्य करता है। पिछले साल से मेरा दामाद एक व्यक्ति मुस्तफा अपने गांव अलीपुर बरोठ थाना कोशीकला जिला मथुरा के साथ इल्ट्रेशियन का कार्य कर रहा है। वे विकाश निवासी खेतीयावास, थाना पटौदी के श्री श्याम टैन्ट हाउस की दुकान के माध्यम से रणसीका गांव में अमनदीप के यहां गए थे। सुबह से काम पर जुटे थे विकाश ने गांव रणसीका में रामानन्द के लड़के अमनदीप की लगन सगाई के प्रोग्राम में अपना टैन्ट लगाया हुआ था। विकाश ने मुस्तफा को यहां लाइट लगाने का कार्य दिया हुआ था। गुरुवार को सुबह 11:30 बजे से मुस्तफा, युसुफ निवासी रसूलपुर, थाना, पिनगंवा, जिला नूंह, और बरकत निवासी गांव अलीपुर खरोठ, थाना कोसीकला, जिला मथुरा, उत्तर-प्रदेश को लेकर लाइट लगाने गया था। कार्यक्रम के दौरान हुआ झगड़ा प्रोग्राम के समय रात करीब 9:27 बजे एक LED लाइट जलने में दिक्कत आ गई थी। जिस पर दूल्हे अमनदीप, साहिल और एक अन्य लड़के ने मुस्तफा, युसुफ, बरकल को गन्दी गन्दी गालियां दी और तीनों के साथ में मारपीट भी की। तीनों आरोपी वहां से यह कहते हुए चले गए। तुमको गलत लाइट लगाने का मजा चखा देंगे। ताबड़तोड़ फायरिंग की थोड़ी देर यह तीनों लोग अपने हाथों में हथियार लेकर आए और आते ही अमनदीप ने एक फायर सीधा जान से मारने की नियत से बरकत की तरफ चलाया। जिससे वह और उनके साथ दो लड़के बाल-बाल बच गए। उसके बाद बरकत और दो लड़के बुरी तरह से डर गए और अपनी जान बचाने के लिए तीनों टैन्ट से बाहर कि तरफ निकल आए। तभी साहिल ने कहा कि यह लोग भाग ना जाए। तभी टैन्ट से जान से मारने की नियत से ही एक और फायर किया जो बरकत की कमर पर जाकर लगा। जिससे बरकत वहीं गिर गए। पुलिस जांच कर रही पटौदी थाना के एसएचओ ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़ी लगाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गुरुग्राम में सगाई समारोह में इलेक्ट्रिशियन की गोली मारकर हत्या:दूल्हे के खिलाफ एफआईआर, डेकोरेशन की लड़ी लगाने गया था मृतक
