नवाज शरीफ प्राइवेट तौर पर बिजली विभाग में काम करता था, वहां ओल्हा मेहता टोला कुशवाहा टोला में कृषि फीडर की लाइन ग्यारह हजार में काम हो रही थी कि अचानक 11 हजार वोल्ट बिजली की चपेट में आने से नवाज शरीफ की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
घटना की सूचना मिलते हैं मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को फोन किया, सूचना पाकर थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दरोगा शंभू मालाकार को घटनास्थल पर भेजा गया। घटना स्थल पर पुलिस अधिकारी पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली और जांचोंपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी चल रही है।
पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिली कि एक प्राइवेट मिस्त्री की मौत बिजली की करंट से हो गई है ,उन्होंने बिजली विभाग के अभियंता से बात की और उसे पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी की जा रही है ,मृतक के एक बेटे और एक बेटी है, उसके परिजनों के रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है।
