बागबेड़ा में पारिवारिक विवाद के बीच वृद्धा ने किया आत्मदाह

Spread the love

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला के घर से अचानक चीखने और चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। शोर सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वृद्धा आग की लपटों में घिरी हुई है। जब तक लोग कुछ समझ पाते, महिला पूरी तरह से जल चुकी थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद भी परिवार की ओर से महिला को अस्पताल नहीं ले जाया गया। उस समय घर में महिला का बेटा और बहू मौजूद थे। इस लापरवाही को लेकर आसपास के लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

मामले की सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं पर बारीकी से पड़ताल की जा रही है।