रोहतक के छोटूराम नगर में एक बुजुर्ग ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने देर रात को शव डेड हाउस में रखवा दिया। मृतक की पहचान 65 वर्षीय सूरत सिंह पुत्र राम स्वरूप निवासी छोटूराम नगर के रूप में हुई। सूरत का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। परिजनों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए सबूत
सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को मौके पर बुलाया। डॉ. सरोज दहिया ने मृतक की जांच पड़ताल की तो पाया कि सल्फास की गोलियां खाई गई है। वहीं, मृतक के पास कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ। पुलिस मामले में कर रही जांच पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें एक बुजुर्ग के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या करना पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया, जिसका पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
रोहतक में बुजुर्ग ने निगला सल्फास, मौत:कमरे में पड़ा मिला शव, सुसाइड के कारण तलाश रही पुलिस, फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
