कुरुक्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या:रेलवे ट्रैक पर मिला शव, सुसाइड नोट में लिखा-बीमारी से परेशान हूं, बेटा-बेटी कनाडा में

Spread the love

कुरुक्षेत्र जिले में 70 साल के बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ निगलकर सुसाइड कर लिया। बुजुर्ग का शव शाहाबाद के बस स्टैंड के पीछे रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। सूचना पाकर हुडा चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करवाई। मृतक की पहचान जोगिंद्र सिंह निवासी मोहल्ला खतरवाड़ा शाहाबाद के रूप में हुई। जोगिंद्र सिंह कल 29 जनवरी की दोपहर करीब 1.30 बजे दवा लेने के लिए अस्पताल गए थे। शाम तक घर नहीं लौटे तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। रेलवे ट्रैक के पास शव मिला आज पुलिस को बस स्टैंड के पीछे बुजुर्ग का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पाकर हुडा चौकी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर नमूने एकत्रित करवाए। पुलिस ने बेटे पंथजोत सिंह के बयान पर इत्फाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। बीमारी से परेशान थे जोगिंद्र सिंह बेटे पंथजोत सिंह ने पुलिस को बयान में कहा कि उसके पिता काफी समय से बीमार चल रहे थे। इस कारण उसके पिता तंग आ चुके थे। उन्होंने खुद कोई जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। उनकी मौत में किसी का कोई कसूर नहीं है। वे अस्पताल में दवा लेने के लिए घर से गए थे। बेटा-बेटी दोनों कनाडा पुलिस के मुताबिक, जोगिंद्र सिंह का बेटा पंथजोत सिंह और बेटी दोनों कनाडा में रहते हैं। यहां शाहाबाद में जोगिंद्र सिंह अपने पत्नी सुखविंद्र कौर के साथ रहते थे। बेटा-बेटी अपने माता-पिता को अपने साथ कनाडा लेकर जाना चाहते थे। इसके लिए दोनों का वीजा भी अप्लाई किया हुआ था। कुछ दिन पहले जोगिंद्र सिंह का बेटा पंथजोत घर आया था। जोगिंद्र सिंह अनफिट घोषित जोगिंद्र सिंह की पत्नी सुखविंद्र का कनाडा का वीजा लग चुका था, लेकिन जोगिंद्र सिंह को बीमारी के कारण मेडिकल जांच में अनफिट घोषित कर दिया था। इसलिए उनका वीजा नहीं लग पाया। उधर, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। सोमवार तक उनकी बेटी कनाडा से आएगी। पंजाबी में लिखा सुसाइड नोट- हरजीत सिंह हुडा चौकी पुलिस के इंचार्ज हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने बेटे के बयान पर इत्फाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस को बुजुर्ग के शव के पास पंजाबी भाषा में लिखा सुसाइड नोट मिला है। जिसमें बीमारी से तंग आकर सुसाइड करने की बात लिखी है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच भी करवाएगी।