बस पलटने से बुजुर्ग की मौत, 15 यात्री घायल:सभी को अस्पताल पहुंचाया, कुल 20 यात्री सवार थे; चालक की लापरवाही से हादसा

Spread the love

आगर मालवा में आज शनिवार सुबह निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा बड़ागांव के पास हुआ। हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। बस सुसनेर से नलखेड़ा होते हुए कुरावर जा रही थी। बड़ागांव के पास सड़क पर बुजुर्ग भैंस लेकर जा रहा था। बताया गया है कि बस चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी की मौत हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मृतक की पहचान गोकुल (55) सिंह पिता भगवान सिंह यादवके रूप में हुई है। देखिए घटनाक्रम की तस्वीरें… घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए नलखेड़ा अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी रविन्द्र कुमार बोयट और बड़ागांव चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बस में कुल 20 यात्री सवार थे हादसे के समय बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। इनमें से15 यात्री घायल हो गए। घायलों को 108 और 112 एंबुलेंस की मदद से आगर मालवा जिला अस्पताल और मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बड़ागांव चौकी प्रभारी सरदार सिंह परमार ने बताया कि बस क्रमांक MP 39 P 0265 में कुल 20 सवारी मौजूद थी जिसमें से 15 से 16 लोगों को चोट आई है सभी डायलॉग को इलाज के लिए नलखेड़ा अस्पताल भेजा गया है जहां से करीब चार गंभीर घायलों को रेफर कर जिला अस्पताल अगर पहुंचाया गया है।